भागलपुर, मई 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता गंगा में दो अलग-अलग स्थानों पर दो किशोर डूब गए। एसडीआरएफ की टीम दोनों किशोरों की तलाश कर रही है। लेकिन देर शाम तक दोनों किशोरों का पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- पैदल गंगा पार कर नहाने निकले किशोर, एक की मौतपहली घटना पहली घटना नमामि गंगा घाट के करीब मुरली पहाड़ के पास गंगा स्नान के दौरान एक बालक गंगा में डूब गया। गंगा में डूबे बालक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 मुंशीपट्टी निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र गुलशन कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि गुलशन अपने चार दोस्तों प्रियांशु कुमार, अमलेश कुमार, दिलखुश कुमार और गौरव कुमार के साथ गंगा स्नान करने के लिए अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचा था। जहां मुरली पहाड़ी के समीप अपने दोस्तों को खड़ा कर गंगा स्नान करने गंगा मे...