भागलपुर, मार्च 27 -- सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शिवनंदनपुर के आगे बाबा चौक मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के पास गुरुवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा मालवाहक हाईवा उखड़ी सड़क में बीच सड़क पर फंस गया। वाहन के फंसते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस सयाम रजा के निर्देश पर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल यातायात नियंत्रित करने और फंसे वाहन को हटाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वाहनों की भारी संख्या और सड़क की खराब स्थिति के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया और सुबह 10 बजे जाम हटाकर यातायात को सामान्य कराया। इस दौरान गंगा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.