बांका, जून 22 -- ​चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के आगाज में अब महज 35 दिन शेष बचे हैं, लेकिन बांका जिले में प्रशासनिक सुस्ती शिवभक्तों की राह में बाधा बनती दिख रही है। सुल्तानगंज से बाबाधाम जाने वाले कुल 105 किलोमीटर के कांवरिया पथ का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा-लगभग 55 किलोमीटर का कच्ची कांवरिया पथ-अकेले बांका जिले में पड़ता है।

प्रशासनिक चुनौती इस बीच, जिले की कमान नए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के हाथों में आने वाली है। उनके पदभार ग्रहण करने से पहले जहां तैयारियों की सुस्ती एक बड़ी चिंता है, वहीं दूसरी ओर आम जनता और शिवभक्तों को उम्मीद है कि नए युवा कप्तान के आने से मेले की तैयारियों को रॉकेट जैसी रफ्तार मिलेगी। ​सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकलने वाले शिवभक्त जब बांका जिले की सीमा में प्रवेश करत...