लखीसराय, अगस्त 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन पर डाक बम सहित पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर केसरिया रंग में रंगा नजर आया और हर तरफ 'बोल बम' के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों से किऊल-लखीसराय स्टेशन गुलजार, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा परिसर भीड को देखते हुए आरपीएफ नेसुरक्षा व्यवस्था कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में प...