सुल्तानगंज के प्रशिक्षु आईपीएस सायम रजा को दी विदाई
भागलपुर, जून 1 -- सुल्तानगंज। सुल्तानगंज थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी सायम रजा के स्थानांतरण पर शनिवार की शाम थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। प्रशिक्षु आईपीएस सायम रजा के स्थानांतरण के बाद एक बार फिर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने सुल्तानगंज थाना की कमान संभाल ली है। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग पूरी होने पर आईपीएस अधिकारी का माल्यार्पण कर दी विदाई यह भी पढ़ें- रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.