भागलपुर, मई 11 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। अपने मित्र के साथ रविवार को भागलपुर से सुल्तानगंज नमामि गंगा घाट घूमने आए तीन युवक में से दो गंगा स्नान के‌ दौरान डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम गंगा में तलाश करने जुट गई है। हालांकि रात 10 बजे तक दोनों युवकों की बरामदगी नहीं हो सकी। दूसरी ओर लोदीपुर थाना क्षेत्र के कतरिया नदी में भी रविवार को नहाने के दौरान 13 वर्षीय आनंद कुमार नामक एक किशोर डूब गया。 यह भी पढ़ें- कतरिया नदी में नहाने के दौरान किशोर डूबा घटना का विवरण सुल्तानगंज गंगा घाट में डूबे दोनों युवकों के परिजन भी देर शाम नमामि गंगे घाट पहुंच गए। बताया कि भागलपुर से तीन दोस्त रविवार को सुल्तानगंज नमामि गंगा घाट घूमने‌ आए थे। इसी दौरान तीनों युवक गंगा स्नान के लिए उतरे। तीनों गंगा में ही मस्ती करने लगे। इसी दौरान फोटो...