सुल्तानगंज के एके गोपालन कॉलेज में समता अधिकार सम्मेलन आज
भागलपुर, मई 23 -- सुल्तानगंज संवाददाता सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर तले शनिवार को सुल्तानगंज के एके गोपालन कॉलेज सभागार में बारह बजे दिन से समता अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में वक्ता के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफ़ेसर व लेखक डॉ.लक्ष्मण यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, डुमरांव के पूर्व विधायक व इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित कुशवाहा, डॉ. विलक्षण रविदास, रिंकु यादव और मखदुमपुर के पूर्व विधायक सतीश दास मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी सामाजिक न्याय आंदोलन के अध्यक्ष रामानंद पासवान ने दी। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज के एके गोपालन कॉलेज में समता अधिकार सम्मेलन आज यह भी पढ़ें- परबत्ता: 24 मई क़ो संविधान पर विचार गोष्ठी यह भी पढ़ें- रविदास एकता मंच के सम्मेलन की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.