भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर । श्रावणी मेला के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम करने की घोषणा की थी। उन्होंने सभी कार्यालयों में अजगैवीनाथ धाम लिखने के लिए कहा। ऐसे में सुल्तानगंज स्टेशन का नाम भी अजगैवीनाथ धाम होना चाहिए। मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि सुल्तानगंज स्टेशन का नाम अजगैवीनाथ धाम बदलने के संदर्भ में सरकार से पूर्व रेलवे को कोई पत्र नहीं आया है। सरकार का पत्र प्राप्त होने के बाद सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम स्टेशन में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने पर स्टेशन का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जीविका दीदी की रसोई और स्विस कॉटेज, कांवड़ यात्रा में इस बार कांवरियों के लिए नया क्या-क्या...