भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल लाइन की डीपीआर तैयार हो गयी है। इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। फिलहाल रेलवे निर्माण विभाग के अधिकारी यह आकलन करने में लगे हैं कि पूरी परियोजना में भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिले में किस जगह पर कितनी जमीन की जरूरत होगी। जमीन चिह्नित होने के बाद अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव दिया जाएगा। भागलपुर रेलवे निर्माण विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर हेमंत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेल परियोजना का डिटेल प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट तैयार हो गया है। परियोजना के लिए जमीन का आकलन किया जा रहा है। काफी हद तक काम आगे बढ़ गया है और बहुत जल्द यह रिपोर्ट भी तैयार हो जाएगी कि कहां-कितनी जमीन की जरूरत होगी। इसके आधार पर फिर जमीन अधिग्रहण कर प्र...