सहारनपुर, दिसम्बर 21 -- रामपुर मनिहारान। रविवार को बलियाखेड़ी ब्लॉक में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए। जिला अध्यक्ष पद पर सुलेख चंद और जिला मंत्री पद पर संदीप वाल्मीकि विजयी घोषित हुए। कुल 1121 सफाई कर्मचारियों ने वोट डाले। सुलेख चंद को 598, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र को 490 वोट मिले। संदीप वाल्मीकि को 610 और अनिल कुमार को 484 वोट मिले। अन्य पदों के लिए भी चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी गोपाल सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सुरक्षा के लिए कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव मय फोर्स उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...