बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती। परसरामपुर थानाक्षेत्र के माचा में सुलह से मना करने को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी आदित्य पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 28 मार्च को घघौवा पुल माचा के पास विपक्षियों ने पूर्व में लिखाए गए मुकदमे में सुलह का दबाव बनाया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित लल्लू, सुनील, अरविन्द और सुरेन्द्र निवासी लोलपुर थाना नवाबगंज गोंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...