बाराबंकी, अप्रैल 8 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखपेड़ाबाग कार्तिक विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता अंजली कनौजिया ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को रवि कुमार कनौजिया निवासी ग्राम जसमंडा, थाना कोतवाली नगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कमी बताकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और बाराबंकी शहर में प्लॉट व सोने की मोटी चेन की मांग कर रहे थे।पीड़िता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर पति रवि कुमार, ससुर नीलम कुमार, सास निर्मला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य-दीपराज कनौजिया, प्रियंका, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कनौजिया और अंकित कुमार-उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.