लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- महिला थाना परिसर में स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सलरों के सहयोग से आठ परिवारों में सुलह समझौता कराकर विदाई किया गया। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला थाने पर काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला, महिला आरक्षी सुमन लता, सारिका चौहान, रेखा गौड़ ने महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। इसमें दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। 17 मामलों में काउंसलिंग की गई इसमें आठ जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए। वहीं छह मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया है। तीन मामले न्यायालय में लम्बित होने के कारण सुलह नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.