कौशाम्बी, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशांबी की पूर्व अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेशानुसार साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सिराथू तहसील परिसर में हुआ। इसमें वैवाहिक विवादों में मुकदमे से पहले सुलह समझौता विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने कहा कि जो भी घरेलू पति-पत्नी विवाद के मुकदमे हैं उनको मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौता के माध्यम से निपटारा कराया जा सकता है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार जनपद न्यायालय के कार्यालय में अपनी बात रख सकते हैं। इससे समय की भी बचत होगी और कोर्ट के चक्कर भी नहीं काटने होंगे, साथ ही किसी भी विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधि...