लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- पलिया मार्डन महिला थाना में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की गई। पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर जो मामले पुलिस के पास पहुंचने उनमें सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया। सुलह समझौता कराकर एक जोड़े की विदाई कराई गई। एसपी संकल्प शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार के निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, मुख्य महिला आरक्षी मन्जू, महिला आरक्षी पूजा ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं की आई शिकायतों की सुनवाई की। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि तीन प्रार्थना पत्रों में सुलह का प्रयास किया गया। इसमें एक जोड़ा पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए तो विदाई कराई गई। वहीं दो मामलों में पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.