उन्नाव, मई 3 -- उन्नाव। परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क से रविवार को 17 विवादित दंपतियों के बीच सुलह करवा कर उन्हें सकुशल विदा किया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन व सीओ लाइन विनी सिंह की अध्यक्षता में यह पहल की गई। रिजर्व पुलिस लाइन एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्पडेस्क पर बुलाए गए पति-पत्नी के जोड़ों की काउंसलिंग कराई गई। इस प्रक्रिया में परिवार परामर्श केन्द्र से 6, थाना अजगैन से 4, थाना पुरवा व अचलगंज से 2-2 तथा कोतवाली सदर, आसीवन व बीघापुर से 1-1 जोड़े शामिल रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: परामर्श केंद्र लगाया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.