सुलह नहीं करने पर पिता-पुत्र को पीटा, केस
कौशाम्बी, मई 16 -- संदीपनघाट के बड़ी धन्नी निवासी मो. आसिफ ने बताया कि उसने विपक्षियों के खिलाफ भूमि संबंधी मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी मुकदमे में 12 मई को वे सुलह का दबाव बना रहे थे। मना करने पर लाठी-डंडा व रॉड से पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर वह मूरतगंज पुलिस चौकी की ओर भागा। इस दौरान हमलावरों ने सकाढ़ा चौराहा पर उसके पिता सलीम उद्दीन को घेरकर पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपी नुमान अहमद, इमरान अहमद निवासी बड़ी धन्नी, रईश, मोफीस, शहान निवासी सकाढ़ा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.