बाराबंकी, मार्च 14 -- सुबेहा। जेल से जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने शनिवार की दोपहर पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। घायल युवती को सीएचसी शुक्ल बाजार अमेठी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता पर दुष्कर्म के मुकदमें में सुलह के लिए दबाव बना रहा था। शनिवार की दोपहर हुई घटना: सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक रेप पीड़िता शनिवार की दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ खेत गई थी। जमानत पर छूट कर आए दुष्कर्म के आरोपी साजिद अली ने दोनों बहनों को रोक लिया। आरोपी ने रेप पीड़िता की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता की बड़ी बहन से शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी साजिद ने चाकू से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लोगों को आता देख कर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.