उन्नाव, मार्च 29 -- उन्नाव। जिले के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को रविवार बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया। इसमें पुरवा थाना से तीन, गंगाघाट व हसनगंज से दो-दो, आसीवन, अचलगंज, बीघापुर, कोतवाली सदर, बांगरमऊ, सोहरामऊ से दो-दो जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस मौके पर डा. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति पुलिस टीम से महिला आरक्षी रीता, उपासना पाठक, धर्मेन्द्र, पूजा, अंजली, मीनू, नीतू, सीमा, ज्योति, सीता यादव, मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...