सुलह का दबाव न मानने पर युवक को गोली मारने की धमकी
कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- चरवा थाने के रतगहा गांव में मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपी ने युवक की पिटाई कर दी। लोगों को आता देख गोली मारने दी। थाने में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। रतगहा गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र मिठाई लाल ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद हुआ था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ चरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर आरोपी ने उसे रोक लिया और बाइक के पहिए में डंडा डालकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने डंडों से उसकी पिटाई की और मुकदमे में सुलह करने का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.