सुलह कराने के बहाने घर पर बुलाकर पीटा
बलरामपुर, मार्च 29 -- बलरामपुर, संवाददता। सुलह कराने के बहाने घर बुलाकर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। देहात कोतवाली की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर के मजरे खम्भौवा निवासी राकेश कुमार ने रविवार को बताया कि गांव के ही विपक्षी देशराज ने रात करीब आठ बजे फोन करके पहलवारा मोहल्ले में बुलाया। देशराज किराये के मकान में मोहल्ला पहलवारा में रहता है। कहा कि तुम्हारा और खम्भौवा गांव के मुकेश का सुलह करा दें। देशराज के बुलाने पर उनके कमरे पर गया। बातचीत होने के बाद सुलह हो गई। दोनों ने हाथ मिला लिया। कमरे से बाहर निकलने लगा तो मुकेश ने छीनी से मेरे सिर पर मार दिया। सिर फट गया। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि राकेश कुमार की तहरीर पर देशर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.