हापुड़, जुलाई 22 -- हापुड़। कोतवाली हापूड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बातचीत करने आए मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। पीड़ितों ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कमरा खोलकर मुक्त कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर निवासी शाहिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी बहन अदीबा का निकाह मोहल्ला रफीकनगर पीर वाली गली निवासी इमरान के साथ 15 अप्रैल 2026 को हुआ था। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई । जिस कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसके परिजन...