जहानाबाद, अप्रैल 10 -- ज्यादा से ज्यादा मामले प्री सिटिंग के माध्यम से निष्पादित कराएं नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले बैठक जहानाबाद, नगर संवाददाता। 9 मई को आयोजित होने वाले वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत की तुलना में इस बार अत्यधिक मामले को चिन्हित करना है। अब तक चिन्हित किए गए मामले काफी नहीं है। इसमें निरंतर प्रत्येक दिन सुलहनीय मामलों की पहचान करनी है, ताकि अत्यधिक मामलों का निष्पादन कराया जा सके। पूर्ण कालिक सचिव बृजेश कुमार ने बतलाया कि सभी न्...