कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड कार्यालय के परिसर में बने सुलभ शौचालय पर ताला लटका हुआ है। जिससे कार्यालय में आने जाने वाले महिला और पुरुषों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत रामकोला में स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर में सुलभ शौचालय बना हुआ है। लेकिन चार माह से शौचालय मे ताला लटका हुआ है। कार्यालय में दूर से आने आम लोगों को शौच के लिए काफी दिक्कत होती है। यही नहीं ग्राम प्रधान, ग्राम विकास विभाग के सचिव तथा क्षेत्र पंचायत के सदस्य भी यहां आते जाते है, लेकिन शौचालय मे ताला बंद होने के कारण इधर-उधर जाना पडता है।जिसके कारण इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश ने कहा कि अगर शौचालय में ताला बंद है तो उसे शीघ्र ही खोलवा जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...