रुडकी, मार्च 7 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे के मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों, ग्राहकों और दूर-दराज से आने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत का कहना है कि कस्बे के बाजार या आसपास कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, जहां नया शौचालय बनाया जा सके। हालांकि नगर पंचायत जल्द ही पुराने शौचालय का पुनर्निर्माण कर उसे बड़ा आकार देगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...