सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में किसानों का धान खरीदने के लिए संचालित क्रय केन्द्र 20 दिन पहले ही बंद हो गए। जिससे सैकड़ों किसान पंजीकरण के बाद भी धान नहीं बेच पाए हैं। लक्ष्य के अनुसार शतप्रतिशत धान खरीद हो चुकी है लेकिन अभी तक खरीद का 50 फीसदी चावल का उतार एफसीआई की गोदाम में नही हो पाया है। जिससे 30 हजार कुन्तल धान क्रय केन्द्रों पर ही पड़ा है। सीएमआर चावल उतार नही होने से मिलर क्रय केन्द्रों का धान उठान नहीं कर पा रहे हैं। जिले में धान खरीद का लक्ष्य एक लाख 20 हजार एमटी निर्धारित है। लक्ष्य के अनुसार धान खरीद करने के लिए विभिन्न क्रय एजेन्सियों की ओर से 109 क्रय केन्द्र संचालित किया गया था। शासन ने इस साल धान खरीद के लिए एक नवम्बर से 28 फरवरी 2026 तक समय निर्धारित किया है, लेकिन जिले में विभिन्न समस्याओं के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.