सुल्तानपुर, जुलाई 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता स्थानीय जंक्शन पर शनिवार को 'संत रविदास एक्सप्रेस' ट्रेन का स्वागत किया गया। जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच शुरू हुई इस नई ट्रेन के आगमन पर संत रविदास के अनुयायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने संतों व यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।भारतीय रेलवे ने जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच नई ट्रेन संख्या 14624/14623 'संत रविदास एक्सप्रेस' की शुरुआत की है। इस ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को जालंधर कैंट से स्पेशल ट्रेन संख्या 04686 के रूप में किया गया था। अपनी उद्घाटन यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन शनिवार, 18 जुलाई को सुबह 09:33 बजे सुलतानपुर जंक्शन पहुंची। यह भी पढ़ें- सिटी स्टेशन पर हुआ सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस का स्वागत ट्रेन दो मिनट के ठहराव क...