सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार को परीक्षा देने निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर छात्रा की साइकिल रामगंज बाजार स्थित सोनारी रोड पर लावारिस हालत में मिली, जिससे अपहरण की आशंका गहरा गई है। परिजनों के अनुसार, छात्रा ने एक अनजान नंबर से कॉल किया। फोन रिसीव करने पर रोने की आवाज सुनाई दी, लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार का आरोप है कि छात्रा को बंधक बनाकर कहीं रखा गया है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि छात्रा के लापता होने की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल अ...