सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- लंभुआ, संवाददाता। कटहल के हरे पेड़ पर केबल बांधकर गांव के लोगों को बिजली की सप्लाई दी जा रही है। इससे ग्रामीणों में डर है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए, बिजली विभाग इसे लेकर लगातार अनसुनी कर रहा है। लंभुआ तहसील क्षेत्र के होलापुर गांव का है,जहां लंभुआ विद्युत उपकेंद्र से छापर फीडर द्वारा बाग में स्थित हरे कटहल के पेड़ में केबल बांधकर गांव के लोगों को बिजली सप्लाई दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं कोई विद्युत विभाग कर्मियों की लापरवाही से दुर्घटना का शिकार ना हो जाए। ग्रामीण बृजेश कुमार पाण्डेय, शीतला प्रसाद पाण्डेय व राम उजागिर पाण्डेय का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत की गई व सूचना दी गई, लेकिन बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.