सुल्तानपुर, मार्च 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना दोस्तपुर पर तैनात सिपाही राजकुमार और विनोद कुमार के स्थानांतरण पर मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने दोनों सिपाहियों के लम्बे कार्यकाल के दौरान किये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। स्थानांतरण के बाद सिपाही राजकुमार कुड़वार थाना तथा विनोद कुमार अखंड नगर थाना में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम में थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.