सुल्तानपुर, मार्च 8 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज के कटका स्थित राजकिशोर सिंह पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थियों ने स्काउट विलेज बनाकर कम संसाधनों में अनुशासित और बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया। बच्चों ने आसान पिरामिड बनाना, प्राथमिक उपचार,बिना बर्तन के भोजन तैयार करना सहित स्काउट-गाइड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। शनिवार को समापन कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अतिथियों के स्वागत के साथ की गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि रणंजय सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करता है। वहीं जिला संगठन कमिश्नर गौरव सिंह ने कहा कि स्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.