सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- पाराबाजार, संवाददाता। आदर्श श्री गोस्वामी बाबा इण्टमीडिएट कालेज बिरधौरा शिक्षिका का विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आदर्श शिक्षिका की भाति 10 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रही कुमारी प्रीति यादव के द्वारा अविस्मरणीय कार्यकाल रहा। उन्होंने एएसएन पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम की प्रिंसिपल के रूप में भी विद्यालय को सेवाएं प्रदान कीं। उनके बेहतर कार्यकाल को देखते हुए विद्यालय की तरफ से उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, विद्यालय संयोजक बाल गोविन्द मौर्य, इंग्लिश मीडियम प्रिंसिपल मोहम्मद रफीक खान, आदर्श जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक रामदेव यादव, विद्यालय कोऑर्डिनेटर राजित राम यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरगोविन्द मौर्य आदि के द्वारा संबोधित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...