सुल्तानपुर, मार्च 17 -- कूरेभार सुल्तानपुर। विकास खंड कूरेभार के सारंगपुर गांव में युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाया गया खेल मैदान आज सुविधाओं के अभाव में निष्प्रयोज्य साबित हो रहा हैपूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग के किनारे आईटीआई स्कूल के समीप बने इस विशाल क्षेत्रफल वाले मैदान में तो बाउंड्रीवाल की व्यवस्था है पर न ही खिलाड़ियों के लिए बैठने या पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है।और न ही खेलकूद की सामग्री ही उपलब्ध है।ग्रामीणों के अनुसार मैदान का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन इसके रखरखाव और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के कारण इसका उपयोग बहुत कम हो पा रहा है। ग्रामीण बलिहारी का कहना है कि सरकार की योजना के तहत गांव में खेल मैदान बनना अच्छी पहल है, लेकिन यदि इसमें आवश्यक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.