सुल्तानपुर, मार्च 24 -- बेलहरी रेवारी गांव निवासी व समाजसेवी स्मृतिशेष चंद्रशेखर शुक्ल 'बेबी भइया' की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र एवं लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल, प्रशांत चंद्रशेखर शुक्ल व ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल चंद्रशेखर शुक्ल के संयोजन में हुआ। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने कहा कि "बेबी भइया ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। उन्होंने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा याद किए जाएंगे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।" इसके बाद प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने कहा कि "हमारे पिता ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाना ही हमारा कर्तव्य है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.