सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज एमए प्रथम औऱ तृतीय सेमेस्टर (समाजशास्त्र) की प्रायोगिक/मौखिक परीक्षा 20 फरवरीको पूर्वाह्न 11 बजे से महाविद्यालय में होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्र/छात्राएं निर्धारित समय से पूर्व महाविद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिन्होंने अपना प्रोजेक्ट पूर्व में जमा कर दिया है, वे अनिवार्य रूप से अपना प्रवेश-पत्र साथ लेकर उपस्थित हों। जिन्होंने अभी तक प्रोजेक्ट जमा नहीं किया है, वे इसे अंतिम अवसर मानते हुए अपना पूर्ण प्रोजेक्ट अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। बिना प्रोजेक्ट के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.