सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- पाराबाजार, संवाददाता। बल्दीराय के परिषदीय विद्यालय में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी के निर्देशन में संचारी रोग के रोकथाम को लेकर जन जागरूकता के उद्देश्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर बच्चों के अंदर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। प्राथमिक विद्यालय इसौली, नन्दौली, अरवल, असरफ पुर, पूरे पण्डेय, भखरी, चक शिवपुर, अलियाबाद आदि विद्यालय में संचारी रोग के रोकथाम के उपाय बताई गई। श्याम बिहारी ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जल जनित बीमारियों व प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के लक्षणों को बच्चों को बताया गया और स्वच्छता अपना कर इन बीमारियों से बचने के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। जिससे बच्चे स्वस्थ रह कर शिक्षा की दिशा में अग्रसर रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.