सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर,संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को डाकखाना चौराहे पर दवा की दुकान में चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित चोर के खिलाफ 25 अपराधिक मुकदमें अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित चोर के पास से चोरी की नकदी, आधार कार्ड व वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण की बरामदगी की है। नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकखाना 16-17 फरवरी की रात को सिरवारा रोड निवासी दिनेश कुमार मिश्रा के कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (डाकखाना चौराहा) का शटर काटकर अज्ञात चोर ने 1.20 लाख रुपए नकदी, आधार कार्ड चोरी की थी। घटना के बाद दुकान के मालिक मिश्रा ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी की वारदात का खूब वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.