सुल्तानपुर, मार्च 8 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भिटोरा गांव में विद्यालय की भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य का विरोध करना एक परिचारक को भारी पड़ गया। आरोप है कि निर्माण रोकने पहुंचे परिचारक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम भिटोरा, पोस्ट शिवगढ़ निवासी संजय कुमार यादव पुत्र जयराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डॉ. परमहंस सिंह इंटर कॉलेज शिवगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (परिचारक) के पद पर तैनात है। 7 मार्च की शाम वह विद्यालय में संचालित बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि गांव के ही उमेश और दिनेश पुत्र स्व. गंगे विद्यालय की भूमि पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित...