सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शहर के जेल चौकी इंचार्ज इंद्रजीत यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की ओर से कार्य में ढिलाई बरतने वाले इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। एसपी की इस कार्यशैली से जिले में बढ़ रहे अपराध में कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...