सुल्तानपुर, मार्च 8 -- लंभुआ। लंभुआ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सदा सुख अग्रहरि की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा नमूने भरने का भय दिखाकर प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा वसूली की शिकायत पर उन्होंने कहा कि जो अवैध वसूली की जा रही है वह ठीक नहीं है। जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिपाठी, राकेश अग्रहरी, नियाज राइन, शिव शंकर अग्रहरी, लाल बाबू बरनवाल, सुशील बरनवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...