लखनऊ, अप्रैल 7 -- पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुलतानपुर रोड से भी कनेक्ट होगा। इसके लिए सेना की भूमि से लेकर मरी माता मंदिर तक 4 लेन की सड़क बनाई जाएगी। इससे गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना आसान होगा और लगभग 10 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को कॉरिडोर के निर्माणाधीन हिस्सों को देखा और जरूरी निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण के अंतर्गत पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य बंधा एवं सड़क निर्माण, फ्लाईओवर व ब्रिज का कार्य कराया जा रहा है। इस रूट को और अधिक प्रभावी व लोगों के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य से इस कॉरिडोर को सुलतानपुर रोड से सीधे जोड़ने का भी कार्य कराया जाएगा। सेना की जमीन पर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुलतानपु...