सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता अभिषेक सिंह को शनिवार को राजधानी दिल्ली मे उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से नवाजा गया। अभिषेक को समाजसेवा कार्यों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर्र, दद्दन यादव विधायक बिहार सरकार,परम् वीर चक्र विजेता कैप्टेन योगेन्द्र यादव, पूर्व न्यायाधीश हाईकोर्ट प्रयागराज रविन्द्र जी के कर कमलो से उत्तर प्रदेश रत्न का यह सम्मान मिला है। उत्तर प्रदेश से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत 25 लोगों को उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिषेक ने 28 साल की उम्र मे 42 बार रक्तदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.