सुल्तानपुर, मार्च 11 -- कादीपुर। क्षेत्र के एक गांव की बाइस वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को सुबह 11 बजे अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। प्रतिदिन की तरह जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने युवती की काफी खोजबीन की किंतु उसका कोई पता नहीं चला। युवती के पिता ने मंगलवार को दी गई तहरीर में आशंका जताई है कि उसे लखनऊ के पुरवदीन खेड़ा पारा के सोनू गौतम उर्फ संदीप ने बहला फुसलाकर अगवा कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को सोनू गौतम उर्फ संदीप के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...