सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की जिला इकाई को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। सुलतानपुर जिले की रेड क्रॉस सोसायटी की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और अब इसका पुनर्गठन "यूनिफॉर्म रूल्स" के अनुसार किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति बृजेश पाठक की मंशा के अनुरूप की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के मुताबिक, रेड क्रॉस सोसायटी की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 को अपराह्न तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न कराई जाएगी। इस प्रक्रिया की देखरेख अतिरिक्त अधिकारी प्रथम शिव प्रसाद करेंगे। जिनकी निगरानी में प...