सुलतानपुर में मजलिस का आयोजन
सुल्तानपुर, जून 15 -- सुलतानपुर , संवाददाता। शहर के खैराबाद स्थित मोहल्ले में इमामबाड़ा बेगम हुसैन अकबर में रविवार रात मजलिस का आयोजन हुआ। जिसे आजमगढ़ से आए मौलाना मेराज खां ने संबोधित किया। मौलाना ने अपने संबोधन में कहा बेगुनाहों पर तलवार चलाने वालों को जेहाद नहीं कहते। बल्कि मुजाहिदे अकबर वो व्यक्ति है जो अपने दिल की पैरवी न करे। उन्होंने कहा पाप करते करते दिल में जब काई जमा हो जाती है तो व्यक्ति को अच्छी सुनकर भी समझ में नहीं आती। उन्होंने ये भी कहा कि हजरते नूह नबी ने 950 साल तक तब्लीग किया, लेकिन उनकी बीवी और बेटा दोनों गुमराह रहे ये कमी नूह नबी की नहीं थी बल्कि उन दोनों को थी जिन्हें दुनिया ने जकड़ रखा था।
इस्लाम का सच्चा पाठ मौलाना मेराज ने कहा इस्लाम सिर्फ चौदह सौ साल से नहीं नहीं बल्कि जब से हज़रते आदम इस दुनिया में आए हैं तब से इस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.