सुल्तानपुर, मार्च 1 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम छात्रा से अश्लील हरकत के प्रकरण के बाद अब पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। जांच टीम का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार रोजी सिंह कर रही हैं। उनके साथ दो महिला शिक्षिकाओं को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि विद्यालय के शिक्षामित्र पर कक्षा दो की छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 फरवरी को आरोपी शिक्षामित्र को जेल भेज दिया। उसके बाद विद्यालय की कुछ छात्राओं ने हेड मास्टर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। हालांकि प्रधानाध्यापक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ उनके ही सहायक अध्यापक साजिश रचने में लगे हुए ...