सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर,संवाददाता। बंधुआकला क्षेत्र के मनियारपुर गांव 20 रमज़ान को रात में शेरे खुदा मौलाए कायनात पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की यौमे शहादत के सिलसिले से शबीहे ताबूत जामा मस्जिद से बरामद हुआ। जुलूस में सोजख्वानी जिशान हैदर ने किया। जुलूस में मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना नक़ी रज़ा ने कहाकि हजरत अली को अल्लाह ने पूरी कायनात का मौला मुश्किल कुशा बनाया सारे नबियों ने अपनी परेशानी के वक्त मदद के लिए हजरत अली को पुकारा। जमाने से मौला अली के कमालात नहीं देखे गए और अब्दुल रहमान इब्ने मुलज़िम जालिम ने हजरत अली के सिर पर 19 रमज़ान को फरज की नमाज़ की हालत में जहर से बुझी हुई तलवार मारी। जिससे इमाम जख्मी हो गए और 21 रमज़ान को शहादत हो गई। मौला अली का दर्द नाक मशायब शुन कर अजादारो की आखें नम हो गई। मीडिया प्रभारी फज़ल रि...