सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता। आयोध्या मंडल के सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बाटमाप अधिकारियों ने कई गैस एजेन्सियों के गोदाम व धर्मकांटा पर छापामारी कर तौल यंत्र व घरेलू गैस सिलिंडर की तौल की। दो गैस एजेन्सी के गोदाम में रखे सिलिंडर में गैस कम मिली। एक गैस एजेन्सी की गोदाम में सिलिंडर से गैस निकालने का उपकरण भी बरामद हुआ। अधिकारियों ने दोषी लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। बुधवार को सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान के नेतृत्व में अधिकारियों ने जयसिंहपुर के मोतीगंज स्थित मेसर्स भगत एचपी गैस एजेन्सी के गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में रखे दो सिलिंडर की तौल कराई। तौल कराने पर एक सिलिंडर में दो किलोग्राम व दूसरे में एक किलोग्राम गैस कम मिली। गोदाम में गैस निकालने का उपकरण भी पाया गया। कटका ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.