सुल्तानपुर, मार्च 11 -- लंभुआ, संवाददाता। क्षेत्र के मदनपुर गांव में उषा मिश्रा एवं उमापति मिश्रा के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा कहते हुए कथा व्यास आचार्य रितेश जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि मोक्ष और मुक्ति का प्रत्यक्ष द्वार है। यह कथा दिव्य ज्ञान भक्ति और वैराग्य का वह त्रिवेणी संगम है, जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य के भीतर सोया हुआ ज्ञान जागृत हो जाता है और श्री कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम का संचार होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मात्र सात दिनों की यह कथा जीवात्मा का परमात्मा से मिलन कराती है और इससे मन निर्मल होता है। मुख्य यजमान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। राजपति मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, रविकांत मिश्रा, धीरज मिश्रा, कमलेश मिश्रा, श्री राम तिवारी, रामचरण पांडे, म...