सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत गजेहड़ी पंचायत भवन पर रविवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था गरीब सेवा समिति और महिला कल्याण विभाग की ओर से किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने और इसके खिलाफ जागरुकता फैलाने की शपथ ली। संस्था अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ एक गंभीर अपराध है। जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। कहा कि यह अभियान सौ दिवसीय है, जो बीते 27 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर आठ मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान संस्था विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरुकता कार्यक्रम चला रही है। कुड़वार थाना मिशन शक्ति प्रभारी दिनेश यादव व बाल कल्याण समिति के नामित अधिकारी उप नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.